संवाद न्यूज एजेेंसी
ललितपुर। जरूरतमंदों के निशुल्क भोजन के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा भोजनशाला एवं ऑक्सीजन बैंक व अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा का नाम विश्व पटल पर आ चुका है।
अन्नपूर्णा सेवा संघ के कार्यों का डॉ पीयूष पांडे प्रोफेसर आईआईएम रोहतक एवं मेघना ग्रोवर, रोहतक ने ललितपुर आकर शोध किया और अपने शोध को आईबी पब्लिशिंग लंदन में प्रकाशन के लिए सबमिट किया। अब अन्नपूर्णा संस्था के प्रबंधन व सेवाओं के बारे में 30 डिस्ट्रीब्यूटर के सहयोग से 168 देशों में 25000 से अधिक अध्यापक बिजनेस के स्कूल और विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों को पढ़ाएंगे।