मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर सड़क पर बैठे अन्ना गोवंश
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। सड़कों पर अन्ना जानवरों की बेतहाशा वृद्धि से जहां सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर बैठे अन्ना जानवरों के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
तहसील मुख्यालय समेत पड़ोसी गांव रनगांव, साढूमल, बम्होरीकला में सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर रहते हैं। जिससे यातायात बाधित होता है। साथ ही सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। मवेशियों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों ग्राम बम्होरीकला, साढूमल, सतवांसा समेत तहसील मुख्यालय पर भी अन्ना गोवंशों के सड़क पर घूमने से कई बार हादसे हो चुके हैं। -----------
फोटो-4
अन्ना जानवरों के झुंड सुबह से खेतों में घुसकर फसल उजाड़ रहे हैं। बारिश में फसल की रखवाली के लिए रात-दिन खेतों में रहना पड़ रहा है। सड़क पर सारे दिन गोवंश के बैठे रहने से आवागमन में दिक्कत होती है। - धरमू, किसान निवासी गांव बम्होरीकला
गांव में मुख्य सड़क पर लगभग 500 मीटर दायरे में अन्ना गोवंश खड़े रहते हैं। जिसके चलते सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं। मवेशियों के चलते सड़क पर प्रतिदिन राहगीर और वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। - इंद्रपाल निवासी बम्होरीकला
अन्ना जानवरों को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाया जाएगा। इसके लिए एक टीम गठित कर रहे हैं। -दीपेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी, मड़ावरा