फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जेल के लिए भूमि का निरीक्षण करेंगे राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद मेें हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को आ रहे हैं। वह डीएम और एसपी के साथ जिला कारागार जाने के बाद नई जेल के लिए चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण करने जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राज्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे डीएम व एसपी के साथ जिला कारागार जाकर व्यवस्थाएं देखेंगे। इसके बाद वह गांव बुढ़वार जाकर वहां 2000 कैदियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल व 1500 कैदियों के लिए सामान्य जेल के लिए चिह्नित की गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। दोपहर एक बजे वह झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
मालूम हो कि जनपद में 180 बंदियों के लिए बने जिला कारागार में क्षमता से कई गुना अधिक बंदी रहते हैं। काफी समय से नई जेल बनवाने का प्रस्ताव चल रहा था। 26 जुलाई को कैबिनेट बैठक में जनपद में दो जेलों को मंजूरी मिली है। इसमें दो हजार कैदियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल और 1500 कैदियों के लिए सामान्य जेल बनना है। प्रशासन ने दोनों जेलों के लिए जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर गांव बुढ़वार में जमीन चिह्नित की है। माना जा रहा है भूमि देखने के बाद शासन से जेलों के निर्माण के लिए बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

17 को आएंगी राज्य सूचना आयुक्त
ललितपुर। राज्य सूचना आयुक्त किरण बाला चौधरी 17 अगस्त (बुधवार) को जनपद में आएंगी। वह सुबह 10.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के जनसूचना अधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें