फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पत्नी के वापस न आने से नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 25 May 2023 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर बल्ली पर लटका मिला शव
विज्ञापन

कोतवाली के जामुनधाना खुर्द गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर बल्ली के सहारे फंदे पर युवक का शव लटकता मिला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने पत्नी के मायके से वापस लौटकर न आने के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम जामुनधाना खुर्द निवासी अनिल (30) पुत्र चउदे सहरिया बुधवार को घर के अंदर बल्ली पर रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका मिला। घटना के बारे में मृतक की मां तारा ने बताया कि अनिल शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिस कारण से करीब तीन वर्ष पूर्व अनिल की पत्नी मायके चली गई थी। जिसे लेने के लिए कई बार अनिल गया। लेकिन वह नहीं आ रही थी। बुधवार की सुबह वह फसल काटने को गई थी। जबकि घर पर अनिल मौजूद था। इसी बीच अनिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर पहुंची तो यहां अनिल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां तारा ने पत्नी के मायके से न आने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें