फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंगनबाड़ी कर्मियों ने एजुकेटर की भर्ती का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा ने विकास भवन व जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति पर आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति छह मूल कार्यों के लिए हुई है। उन्हें सरकार से छह हजार रुपये मानदेय मिलता है। संज्ञान में आया है कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में संचालित 10684 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर रखे जाएंगे। उन्हें आंगनबाड़ी की छह सेवाओं में से एक कार्य दिया गया है, जबकि उनका मानदेय 10313 रुपये रखा गया है। उन्होंने इस नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक, सुमन निंरजन, विमला देवी, ललितेंद्र बबेले, अर्चना देवी, आशा, शोभा मिश्रा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें