प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने लापरवाहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना प्रारंभ कर दिया है। ब्लाक बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनौतिया मिनी केंद्र की कार्यकत्री बेबी राजा लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। इस पर नोटिस जारी किया गया, जिसका कार्यकत्री ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद लापरवाह कार्यकत्री की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं, प्रभारी डीपीओ के निरीक्षण में ग्राम रौंडा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनेक कमियां मिलीं इस पर नोटिस जारी किए गए हैं। कार्यकत्री निशा राजे के केंद्र पर तीन बच्चे लाल श्रेणी के मिले, जिस पर उन्होंने बच्चों को रेफर करने के निर्देश दिए। बीएचएनडी कार्यक्रम संचालित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कार्यकत्री पुष्पा सुड़ेले के केंद्र पर लाल श्रेणी के दो बच्चे मिले, जिस पर उन्होंने चिह्नित बच्चों को रेफर करने के निर्देश दिए। कार्यकत्री सुमन के केंद्र पर बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। वजन वृद्घि पंजिका अधूरी मिली, इस पर सुपरवाइजर का वेतन रोक दिया।