संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। बृहस्पतिवार की शाम को थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल में पानी की टंकी के पास मध्य प्रदेश के सागर की ओर से तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दो बाइको को टक्कर मारती हुई एक खदान में जाकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक ग्राम मानिकपुर निवासी गिरवर सिंह और ग्राम साढूमल निवासी सरफराज घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने गिरवर की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं घटना में कार का चालक बाल-बाल बच गया।