फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खैर की लकड़ी को भी जलाने का किया था प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

- गौना रेंज में खैर लकड़ी अवैध कटान पर विभाग ने चार नामजद सहित आठ पर मुकदमा किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गौना रेंज में खैर लकड़ी अवैध कटान करने पर वन विभाग ने चार नामजद आरोपी व चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुधवार रात्रि को गौना रेंज में अवैध कटान माफिया ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया था। जंगलों से टीम भागकर बाहर आई, इसकी सूचना जिला मुख्यालय व रेंज कार्यालय में दी गई। जंगल से वाहन न निकल पाए इसके लिए वन विभाग ने नाकाबंदी कर दी। इसके बाद जंगल में ऑपरेशन सर्च चलाया, जिसमें सचल दल को एक पिकअप बरामद हुई, जिसमें खैर की लकड़ी लदी हुई थी। सचल दल प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मौके पर पिकअप खराब हो गई, जिसके कारण उसकी लकड़ी को जंगल खाली किया गया, साथ ही उस पर डीजल डालकर जलाने को प्रयास किया गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने लकड़ी को बचा लिया। इसके बाद वह अन्य किसी वाहन से पिकअप को खींचकर ले जा रहे थे। लेकिन जंगल में हलचल देख वह पिकअप को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। विभागीय टीम ने पूरी जांच पड़ताल कर पता लगाया कि इस अवैध खैर के कारोबार व वन विभाग की टीम पर हमला करने वालों में राहुल राजा निवासी बम्हौरी, बॉबी राजा निवासी बरेजा, राजा निवासी उमरिया, अजय पाल सिंह निवासी के साथ चार लोग और शामिल थे। वन विभाग ने इस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही विभाग ने बालाबेहट पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें