फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत उपचार करने से किशोरी की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी मुस्कान (11) पुत्री शोभाराम लोधी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गांव में ही एक झोलाछाप के पास ले गए। जहां उसके उपचार के बाद रात को उसकी हालत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर निवासी शोभाराम ने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान को बुधवार को दोपहर में तेज बुखार आ गया। जिस पर वह उसे उपचार के लिए गांव में ही एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे दो इंजेक्शन लगाए और बेटी को लिटा दिया। साथ ही घर के लिए बेटी को देने को कुछ दवाएं दीं। कुछ देर बाद बेटी को घर ले जाने की बात कही और जैसे ही उसकी बेटी खड़ी हुई तो उसे चक्कर आ गए और वह जमीन पर गिर गई। जिस पर उसने चिकित्सक को बताया तो चिकित्सक ने इंजेक्शन का असर होने के चलते ऐसा होना बताया। कुछ देर बाद जब उसने फिर से बेटी को उठाया तो उसे फिर से चक्कर आए। इसकेे बाद चिकित्सक ने आधा घंटा लेटने को कहा, फिर वह बेटी को चिकित्सक के कहने पर घर ले आया। रात को करीब एक बजे उसकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी और उसका शरीर काला पड़ने लगा और वह बेसुध हो गई। जिस पर वह उसे महरौनी स्थित अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता शोभाराम ने चिकित्सक की लापरवाही के कारण बेटी की मौत होने के आरोप लगाए हैं। मृतका चार बहन व दो भाईयों में बड़ी थी और पांचवी में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें