फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वृद्धावस्था पेंशन के बहाने विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वृद्धावस्था पेंशन के फार्म पर हस्ताक्षर कराने के बहाने एक व्यक्ति ने जमीन के विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया। आरोप लगाते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तहसील तालबेहट ग्राम बम्हौरीसर निवासी मनीराम ने बताया कि 15 सितंबर को उसके परिचय का एक युवक उसके घर आया और उसकी भाभी से वृद्धावस्था पेंशन के फार्म में हस्ताक्षर कराने के लिए वह अपने साथ लिवा ले गया। जहां उसने धोखे से जमीन के विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। जब इसका उलाहना दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं। पीड़ित ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें