फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बसवां निवासी लोकेंद्र राजा और मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम कड़राना निवासी धर्मेंद सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्मा बिहार निवासी दो युवकों पर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लोकेंद्र ने बताया कि एक रिश्तेदार ने उसकी मुलाकात वर्मा बिहार निवासी युवकों से कराई। नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वे लोग गुमराह करते रहे। अब पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक आरोपी सेना में व दूसरा 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उससे भी आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। जानकारी करने पर पता चला कि ठगी के शिकार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद्र ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें