फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चर्च की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सेंट जोंस चर्च (सीएनआई) सिविल लाइन की कमेटी कलीसिया के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया। बताया कि जिला मुख्यालय स्थित चर्च के एक हिस्से पर पादरी का निवास है। कुछ खाली जगह चर्च के उपयोग के लिए पड़ी है। पादरी उक्त मकान में नहीं रहते। वह वर्तमान में सेंट जोंस चर्च ललितपुर के इंचार्ज हैं और रविवार को प्रयागराज से आते-जाते हैं। यहां कुछ लोग जुआ खेलने व शराब पीने आते हैं। पास में रहने वाला एक परिवार गिरोह बनाकर चर्च की खाली जमीनों पर कब्जा कर रहा है। कुछ दिन पूर्व कमेटी की मीटिंग में चर्च की जमीन को सुरक्षित करने के लिए गेट लगाने का निर्णय हुआ था। कमेटी एवं कलीसिया सदस्य कार्य कराने गए तो आरोपियों ने काम करने से रोक दिया और गाली गलौज की। इस दौरान पास्टर इंचार्ज मोसिस सरकार, सचिव प्रमोद एच.लाल, कोषाध्यक्ष आकाश मसीह, अवनीश जोजफ, श्यामलाल, अनीता क्रोजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें