पाली। नगर पंचायत की टीम मंगलवार को बाजार में बुलडोजर लेकर पहुंची। अतिक्रमण हटाने का व्यापारियों ने विरोध किया। कहा कि कब्जा हटाने में भेदभाव किया जा रहा है। दुकानदारों ने फिर एक दिन का समय मांगा। अधिशासी अधिकारी सैय्यद सानिया ने कहा कि बुधवार को 12 बजे तक स्वयं कब्जा हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम वापस बस स्टैंड पहुंची और अतिक्रमण हटाया। नाली के बाहर पक्के अतिक्रमण को चिन्हित किया। उसके बाद जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास फैले अतिक्रमण को हटाया।