फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटकर करें तैयारी: सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-बार। भारतीय जनता पार्टी की बार मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि अब हमें प्रतिदिन अपना समय पार्टी को समर्पित करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं, उसे वे जिम्मेदारी से निभाएं। बार मंडल प्रभारी गौरव गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटना है और अपने दायित्व का निर्वहन करना है। इस बार हमारा लक्ष्य अबकी बार चार सौ पार है, और हम लोग इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, हरपाल सिंह सिसौदिया मंडल अध्यक्ष, बृजेश रावत, विजय बहादुर सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें