संवाद न्यूज एजेंसी बिरधा (ललितपुर)। वज्रपात से दो महिलाओं व एक किसान की हुई मौत के मामले में पोस्टर्माटम के बाद गांव पहुंचे तीनों शवों का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीन चिताएं एक साथ जलती देख हरेक की आंखें नम हो गई। घटना से कस्बा में शोक का माहौल रहा। इधर मृतकों के घर दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले।
ब्लॉक क्षेत्र के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी किसान रज्जू लाल की पत्नी जसोदा साहू (48), राजू साहू की पत्नी राजकुमारी (35), राजेश साहू की पत्नी सीमा (36) और हरीराम साहू का बेटा राजेश साहू (38) मंगलवार को गांव छैघरा के निकट स्थित अपने खेतों में उड़द काट रहे थे।
बारिश होने के कारण सभी लोग नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर गाज गिरी जिसकी चपेट में आकर जसोदा साहू, राजकुमारी व राजेश साहू की मौके पर मौत हो गई।
वहीं सीमा साहू गंभीर रूप से झुलस गई। उधर, जाखलौन क्षेत्र के गांव बड़ौदा बिजलों में खेत पर सुंदर बाई (45) पत्नी भगवत सिंह खेत में उड़द काट रही थी।
इसी दौरान बारिश के साथ गाज उसके ऊपर गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बुधवार को मृतकों के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। क