25 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। बुंदेलखंड में अधिकाशं परिवार इस तिथि को शुभ मानते हैं। लेकिन, अबकी बार लॉकडाउन होने के कारण अक्षय तृतीया पर शादियां नहीं होगी। यह पहली बार होगा जब बहुत से लड़के कुंवारे रहेंगे। खासकर गरीब परिवारों के युवक और युवतियों के विवाह इस दिन होते हैं, लेकिन अबकी बार लॉकडाउन की वजह से शादियां संभव नहीं होंगी। ऐसे में दूल्हों को अब अब तक इंतजार करना पड़ेगा, कहा नहीं जा सकता है। लॉकडाउन के कारण लोगों को विवाह की परमीशन नहीं मिल रहा है। उपजिलाधिकारी तालबेहट मो. कमर से स्पष्ट मना कर दिया है कि धारा 144 लागू है और लॉकडाउन के कारण विवाह की अनुमति नहीं दे सकते हैैं।