अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रामजन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत निमंत्रण रविवार को जैन मंदिरों में रामभक्तों द्वारा दिया गया। रामभक्तों ने वाहन रैली निकाली।
सावरकर चौक पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्वहिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी जिला प्रचारक वीर सिंह, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनधि मुन्नालाल जैन, प्रचार प्रमुख संघ मनोज, जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, आशीष चौबे, धर्मेंद्र गोस्वामी, संजय जैन, अविनाश देशमुख, डॉ, राजकुमार जैन, मनोज वैद्य, अरविंद सिंघई, अजय जैन, अक्षय अलया, पवन जैनशिवाजी ने भगवान वाहुबलि के सम्मुख आरती की और मंदिरों में अक्षत समर्पित अभियान का शुभारंभ किया।
जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन सहित पदाधिकारियों ने रामभक्तों का स्वागत किया। इसके उपरांत सभी मंदिरों के लिए अक्षत यात्रा सावरकर चौक से होते हुए घंटाघर महावीरपुरा से जैन बड़ा मंदिर पहुंची, जहां प्रबंधक आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, मउठाना जैन नयामंदिर में प्रबंधक जिनेंद्र जैन, मनीष जैन को अक्षत सौंपे। सावरकर चौक से घंटाघर तहसील तिराहे से सिविल लाइन जैन मंदिर पहुंची, जहां प्रबंधक संजय जैन, आनंद जैन ने अगुवाई की। इसके उपरांत वर्णी चौराहे से अभिनंदनोदय तीर्थ में धर्मसभा हुई। कार्यक्रम की संयोजना मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन अशोक जैन ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, राजीव बबेले, संजीव जैन, सभासद आलोक जैन मयूर, करन कुशवाहा, राजकुमार व्यास, राजेश लिटौरिया, देवी शंकर पाराशर मौजूद रहे