ललितपुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस सादगी से मनाया। इस दौरान ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं, पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि वर्ष 2012 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया। बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देते हुए सपा सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए कार्य किया था। ललितपुर में कचनौंदा बांध का निर्माण किया गया, बालाबेहट में भी बांध निर्माण को प्रस्तावित किया गया था। देवगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया गया। कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, लेपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन और समाजवादी खाद्यान्न वितरण जैसी अनेक योजनाओं से धरातल पर लोगों को लाभान्वित किया गया। ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के आयोजन में रामप्रताप सिंह, आशीष अहारिया, नेपाल सिंह यादव, हृदेश मुखिया, अंकित यादव नौहरखुर्द, अकबर आलम, परवेज पठान, बिटटू यादव, सुरेंद्र यादव, पंकज श्रीवास, आकिब राईन, शत्रुध्न यादव, अभिषेक राजवंश, हर्ष नांगल, कृष्णपाल झरकौन ने रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कृष्ण पाल निरंजन, खुशालचंद्र साहू मौजूद रहे। उधर, राजघाट क्षेत्र में प्राइमरी विद्यालयों के बच्चों को बैग, पेंसिल, किताब-कॉपी के साथ शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।