फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ तो दूर लागत निकल रही उडद फसल में

विज्ञापन
खेत में उड़द के साथ निकल रहा है घास - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। इन दिनों गांव-गांव में उड़द फसल की थ्रेसिंग चल रही है, जिसमें किसानों को लाभ मिलना तो दूर लागत भी नहीं निकल रही है। किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ खरीफ फसल की बुवाई की थी। लेकिन बीते माह कई दिनों तक बारिश हुई। इसमें तमाम किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वर्तमान में खेतों से कटी उड़द फसल की थ्रेसिंग में उत्पादन पिछले सालों के मुकाबले काफी कम निकल रहा है। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में किसानों ने बताया कि हर साल जहां उड़द का कई गुना उत्पादन होता था। वर्तमान में काफी कम मात्रा में निकल रहा है। इससे हार्वेस्टर का भी पैसा नहीं निकल रहा है। ऐसे में रबी फसल की बुवाई के लिए समस्या खड़ी हो गई है। तमाम किसानों के पास आगे की फसल के लिए पैसा भी नहीं बचा है। कई बार कृषि विभाग व डीएम को अवगत करा चुके हैं कि खेतों का सर्वे व क्राप कटिंग कराई जाय पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लेखपाल बोलते हैं कि अभी कोई आदेश नहीं आया है। पिछली साल का बीमा नहीं मिल पाया है। संतोष प्रजापति, रघुवीर, बिहारी झां, अरविंद कुमार, ईश्वरदास और सुजीत पाठक ने बताया कि किसानों के लिए तमाम योजनाएं बनाई जाती हैं लेकिन उनका लाभ उन तक नहीं पहुंच पाता है। आज भी किसानों को कर्ज के लिए साहूकारों के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं। पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिस खेत में करीब बीस क्विंटल उड़द निकलता था, उसमें इस बार पचास किलो उड़द निकला है।
विज्ञापन

क्राप कटिंग कराकर सर्वे किया जा रहा है। इसके उपरांत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी

उड़द से निकली घास- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें