फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखें ओलावृष्टि प्रभावित गांव

Tue, 15 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
कृ‌ष्‍ा‌‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। रविवार रात में हुई ओलावृष्टि के बाद सोमवार को सुबह प्रभावित गांवों का डीएम डा. रूपेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के ग्राम पारौन, बरौदाडाग, सुनपुरा, बटवाहा, रजपुरा में जाकर किसानों की फसलों को देखा। इस मौके पर उन्होंने किसानों को लेखपालों से सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी फसल खेतों में तैयार थी। परंतु रविवार की रात तहसील के पारौन, बरौदाडाग, सुनपुरा, बटवाहा, रजपुरा, बादरौन आदि गांवों में 50 से लेकेर 100-100 ग्राम तक के ओले गिरे।  ओलावृष्टि की सूचना पर डीएम डा. रूपेश कुमार ने एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार प्रीति जैन के साथ ओला प्रभावित गांवों में जाकर किसानों की क्षति को देखा और उन्हें उचित मदद का भरोसा दिया।


किसानों ने सुनाया दुखड़ा
तालबेहट (ललितपुर)। ओलावृष्टि के बर्बाद ग्राम खैराड़ाग के किसानों ने डीएम डा. रूपेश कुमार को अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि इस बार सूखे के कारण उन्होंने साहूकारों और बैंकों से कर्जा लेकर फसल बोई थी। ओलावृष्टि के कारण बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं, आसपास के गांवों से आई महिलाओं ने फसल को दिखाते हुए बताया कि ओला गिरने से फसल की बाली पूरी तरह से बिखर गई है। दाना भी काला पड़ गया है। ऐसी स्थिति में अब फसल से कुछ मिलने वाला नहीं है। डीएम ने उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र से ओला प्रभावित गांवों में तत्काल लेेखपाल भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें