फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नवजात की मौत के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां के ग्राम सारसेड़ निवासी 22 वर्षीय शुभा पाल गर्भवती थी और मायके में रह रही थी। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। मायके वाले उसे तालबेहट सीएचसी लेकर पहुंचे। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं, शुभा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन शुभा को लेकर मेडिकल कॉलेज महिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शुभा की ससुराल मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर क्षेत्र में है और उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह ढाई माह से अपने मायके ग्राम सारसेड़ में रह रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें