फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई निलंबित

Thu, 30 Jul 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव के पास ही अपने जिंस (अनाज) के साथ फल एवं सब्जी के दाम सही मिल सकें, इसके लिए कस्बा स्तर पर छोटी- छोटी उप कृषि मंडियों का निर्माण किया जा रहा है। नगर पंचायत पाली और आसपास के आधा सैकड़ा गांवों को जोडने के लिए पाली में उप मंडी का निर्माण किया जा रहा है। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस मंडी का कार्य शासन के निर्देशानुसार जून माह में पूर्ण किया जाना था, लेकिन लेटलतीफी से हो रहे इस काम के कारण जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी पूर्ण निर्माण नहीं सका है। गत दिनों मंडलायुक्त के राममोहन राव ने मंडी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हें गोदाम तक पहुंचने वाली सड़कें अधूरी मिलीं थी। नालियों के साथ फर्श होने का काम अधर में था। बिजली के खंभे शोपीस खड़े हुए थे। घटिया निर्माण के साथ अनियमित्ताएं मिलने पर मंडलायुक्त ने मंडी परिषद की निर्माणदायी संस्था के सहायता अभियंता अभय जैन को कड़ी फटकार लगाई और निलंबित कर दिया। साथ ही मंत्र्डी परिषद की कार्यदायी संस्था के निदेशक (निर्माण) अकरम हुसैन खान को एक माह में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें