फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजस्व न्यायालयों में 15 तक चलेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजस्व न्यायालयों के अधिवक्ताओं की हड़ताल 15 फरवरी तक चलेगी। यह फैसला शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में लिया गया। इसके साथ ही बैठक में जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के बिंदुओं पर चर्चा करने पर भी सहमति बनी। राजस्व न्यायालयों में 14 दिसबंर से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। मिलजुमला नंबरों के वादों को पीठासीन अधिकारियों ने बिना गुणदोष के आधार पर खारिज कर दिया। इसमें से कई मामले तो ऐसे थे, जिनमें अधिवक्ताओं निरंतर पैरवी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अन्य मांगों भी शामिल थी। वर्तमान में अधिवक्ता जिमन तीन की भूमि को भूमिधरी में दर्ज करने की मांग रहे हैं। खारिज मुकदमों को रिस्टोर करने की मांग की जा रही है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस संबंध में अधिवक्ताओं की बैठक हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इससे यह हड़ताल अभी तक जारी है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता बृजकिशोर जैन, अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह यादव, महामंत्री महेंद्र कुमार जैन, भगवत कुशवाहा, ओमप्रकाश घोष आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें