फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 17 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल डीएम के आश्वासन पर खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। तहसील मड़ावरा में बीते 17 दिनों से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के आश्वासन पर समाप्त कर दी गई।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तहसील परिसर पहुंचकर 17 दिनों से हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं से वार्ता की। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजलाल साहू ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए यथोचित स्थान एवं पीठासीन अधिकारियों के मनमाने रवैये के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके यथोचित निस्तारण एवं परिसर में सम्मानजनक स्थान मुहैया कराए जाने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं द्वारा बीते 17 दिनों से चल रही हड़ताल को वापस ले ली। बारसंघ अध्यक्ष बृजलाल साहू ने बताया कि जिलाधिकारी के आश्वासन पर अधिवक्ताओं द्वारा कार्य वहिष्कार वापस लिया गया है परंतु पीठासीन अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आता है तो अधिवक्ता फिर से आंदोलन के लिये बाध्य रहेंगे। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें