फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 50 अभियुक्तों को उपलब्ध कराए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर कई अभियुक्त अपने मुकदमे की नहीं कर पाते पैरवी
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए अधिवक्ता
ललितपुर। जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा ऐसे 50 असहाय अभियुक्तों को अधिवक्ता दिए गए हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अपने लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर पाते हैं। अधिवक्ता मिलने से अभियुक्तों के मुकदमे की पैरवी होने लगी है।
विज्ञापन

जनपद की जेल में कई अभियुक्त ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी के चलते मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं करा पाते हैं, जिसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल में कैंप लगाए जाते हैं। इसमें अभियुक्त जो परेशानी बताते हैं उसे दूर करने की कोशिश की जाती है। कैंप में 50 अभियुक्तों द्वारा अधिवक्ताआें की मांग किए जाने पर उन्हें तत्काल निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त कराए गए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं द्वारा वादकारियों एवं समाज के कमजोर समुदाय के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

जेल में लगे कैंप के दौरान एक अभियुक्त प्रहलाद ने अपनी समस्या से अवगत कराया था। प्रहलाद की जमानत मंजूर करते हुए रिहा किया गया।

शेर सिंह यादव, अधिवक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें