ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात अलग- अलग दो हादसों में युवा अधिवक्ता की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाईवे पर गांव जमापुर के निकट सवारी उतार रही बस में पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक टैंकर कार से टकरा गया। इस घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजा गया जहां से डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इधर ललितपुर निवासी अधिवक्ता 26 वर्षीय सोनू भारती बुधवार रात कार से झांसी जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार पलट गई। घटना में सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।