फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रशासन नववर्ष पर जारी करने जा रहा बारकोड युक्त पर्यटन कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला प्रशासन वर्ष 2024 पर पर्यटन कैलेंडर जारी करने जा रहा है, जो बारकोड युक्त होगा। बारकोड स्कैन करते ही जनपद के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पर्यटन कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया है। इसमें जनपद के पर्यटन स्थलों की तस्वीरों के साथ उनकी संक्षिप्त जानकारी होगी। इन स्थलों की विस्तृत जानकारी के लिए उसमें बार कोड लगाने का निर्णय लिया गया है। तीन जनवरी को यह कैलेंडर जारी होने जा रहा है। यह कैलेंडर उन सभी सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचा जाएगा, जहां पर्यटकों का आना-जाना होता है। प्रदेश के कई जनपदों व पर्यटक बूथों पर भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डों पर भी ये उपलब्ध होंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ये कैलेंडर सहायक सिद्ध होंगे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कैलेंडर तैयार किया गया है। इससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें