कोतवाली के आजादपुरा में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक देशराज पटेल गल्ला मंडी में कारोबार करते थे। उन्होंने फांसी क्यों लगाई। पुलिस इसका पता लगा रही है। बता दें दो दिन पहले इसी मोहल्ले में रहने वाले एक और गल्ला व्यापारी रामकुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक और व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इससे करीब छह महीने पहले गल्ला व्यापारी देशराज पटेल के भाई प्रताप सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।