फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा जीवन को दुर्गति की ओर ले जाता है : मुनि सुधासागर

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने श्रावकों को जीवन के उद्धार का मार्ग बताते हुए कहा कि माता और पिता की कही बात आपको बुरी जरूर लगती है लेकिन वही आपके लिए अमृत है। वही आपका सही मार्गदर्शन कर ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु हमारे जीवन की उन्नति के लिए जो भी मंत्र देते हैं, तो उनको शिरोधार्य करना चाहिए। वह रविवार को धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि जब माता-पिता अपने संतान से कहते हैं कि पढ़ाई कर ले तो बच्चे को लगता है कि मेरे अभिवावक मुझे परेशान करते हैं ये तो कहते नहीं कि जा बेटा मित्रों के साथ घूम आ। लेकिन मां को ये पता है कि बच्चे का जीवन अध्ययन से सफल होगा, न कि खेलने में, यही हमारे जीवन में भी समझना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से कहा कि नशा जीवन को दुर्गति की ओर ले जाता और पतन का कारण होता है इसलिए इससे हमेशा दूर रहना। यशोदय तीर्थ स्थल में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समोशरण विधान संपन्न होने के बाद मुनि सुधा सागर महाराज एवं क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज प्रात:काल मंगल विहार कर मड़ावरा रोड स्थित श्रीचंद्राप्रभु जिनालय पहुंचे। जहां मुनिसंघ के सानिध्य में भगवान का अभिषेक पूजनकर प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। तत्पश्चात मुनि संघ विहार करते हुए श्री अजितनाथ बड़ा जैन मंदिर पहुंचे। जहां दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ने पाद प्रक्षालन किया। इस मौके पर भोपाल, कटनी, बीना, मौगना से आए समाज के प्रतिनिधियों ने मुनि श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


पाषाण मंदिर का शिलान्यास आज
मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से श्री अजितनाथ बड़ा जैन मंदिर का पुन: निर्माण होना है। यहां दो मंजिला भव्य पाषाण मंदिर बनेगा। मुनिश्री के सानिध्य में वेदी निष्ठापन का कार्य हुआ और बड़े मंदिर से सभी प्रतिमाओं को नवनिर्मित धर्मशाला में विराजमान किया गया। वेदी निष्ठापन का कार्य नरेंद्र छोटे पहलवान और उनके सहयोगियों की मदद से किया गया। सोमवार को बड़े मंदिर का शिलान्यास मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम का संचालन नितिन शास्त्री ने किया और आभार पंकज सिंघई ने व्यक्त किया।

आचार्य विबुद्ध सागर ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश
ललितपुर। आचार्य विबुद्ध सागर ससंघ एवं उपाध्याय विशोक सागर, मुनिराज श्रमण विनिबोध सागर, विभद्र सागर का ससंघ रविवार को बानपुर से विहार करते हुए सुबह आठ बजे ललितपुर स्थित श्री दिगंबर जैन अटामंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान रवि जैन, अनिल जैन, अजय जैन, चक्रेश जैन, जितेंद्र जैन, अजय जैन, डॉ. मोहित जैन, राजा पटना, अनिकेश जैन, अमित जैन 0मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें