फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बकायेदारी पर काटे गए कनेक्शन जुड़े मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में विद्युत बिल के बकाए पर काटे गए कनेक्शनों की संयुक्त टीम जांच करेगी। जिसमें कनेक्शन के बिना बिल अदा किए जुड़े पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम ने जनवरी माह के 20 दिन में 3,940 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे हैं। इन पर 162 करोड़ के बिजली बकायेदारी है। अब इनके कनेक्शनों की जांच प्रवर्तन व विभागीय टीमों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एक जनवरी से अब तक 20 दिन में 162 करोड़ की विद्युत बकाएदारी पर 3940 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें शहर के 1785 उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ की राशि बकायादारी थी, शिविर के बाद भी जमा नहीं किए गए। इस पर इनके कनेक्शन काट दिए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 138 करोड़ की बकायादारी पर 2155 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। अब उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इन उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रवर्तन दल व विभागीय टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
बकाए पर काटे गए कनेक्शनों का उपभोक्ता बिल अदा कर पुन: जुड़वाएं। अन्यथा में कनेक्शन जुड़ा मिलने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। सभी उपभोक्ता समय से अपना बिल अदा करें। - विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें