ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया। बताया कि यहां के तीन लोग हिंदू संगठनों का नाम लेकर अपने आप को कार्यकर्ता बताते हुए सात जून को गोविंद सागर बांध पर घूमने के लिए एक युवक से अवैध रुपयों की मांग की। आरोपियों ने अपने आप को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का सदस्य बताया।
ज्ञापन में बताया कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जोकि राष्ट्र हित में कार्य करता है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने आरोपियों की पहचान के लिए बजरंग दल के नगर संयोजक अमन सोनी को फोन किया था। नगर संयोजक मौके पर गए और जांच पड़ताल की तो आरोपियों का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल या हिंदुत्व संगठन से कोई लेना देना नहीं पाया गया। अन्य क्षेत्रों से भी हिंदू संगठन का नाम लेकर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की घटनाएं सामने आई हैं। ज्ञापन में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद संजय जैन, भरत रिछारिया, अमन सोनी, संजू, अंशुल झां, शुभम सेन के हस्ताक्षर बने हुए हैं। संवाद