फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कोचिंगों पर हो कार्रवाई

Wed, 24 May 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर - फोटो : demo
विज्ञापन
मंगलवार को शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध कोचिंगों की संख्या काफी बढ़ गई है। शहर के लगभग सभी मुहल्लों में कोचिंग संचालित हो रही है, जिनका डीआईओएस कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं हैै। यह कोचिंग संचालक अभिभावकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं और वसूली गई फीस की रसीद भी अभिभावकों को नहीं दी जाती है। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों पर साइकिलों की पार्किंग के लिए जगह नहीं होने के कारण सड़कों पर भी साइकिलें खड़ी रहती है, जिससे आवागमन में काफी समस्या खड़ी होती है। उन्होंने बताया कि शहर में कोचिंग प्रथा हावी होने के कारण विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर काफी गिरता जा रहा है। छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी वह अवैध तरीके से संचालित हो रही कोचिंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से सख्त कार्रवाई कराने की मांग की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें