फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिगंबर परंपरा के शीर्ष संत थे आचार्य श्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के समाधिलीन होने पर सर्व समाज में शोक की लहर छा गई। सुधासागर मार्केट के सामने टेलीविजन स्क्रीन पर उनकी डोला यात्रा का लाइव प्रसारण देख सैकड़ों लोगों ने विनयांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि आचार्यश्री का वियोग जैन समाज के साथ सर्व समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आचार्यश्री दिगंबर परंपरा के शीर्ष संत थे। उन्होंने धर्म के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, हथकरघा जैसे क्षेत्रों में समाज को कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, संजय पांडेय, उदयभान सिंह, अमृत सिंह, जयनारायण साहू, प्रमोद सिंघई, डॉ. सतेंद्र मलैया, अनिल मिठया, मुकेश सराफ, प्रशांत सिंघई, राजा चौधरी, विजय खरे, मुकेश खरे, सौरभ राजा, प्रवीन सिंघई, संजीव सराफ आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन शास्त्री और नीलेश सराफ ने किया।
-
आचार्य श्री संपूर्ण मानवता के राष्ट्रीय संत थे। त्याग और संयम का मार्ग प्रशस्त करने वाले अध्यात्म जगत के सूर्य का अंत हो गया।-हिना शर्मा, शिक्षिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें