ललितपुर। चौबयाना स्थित रघुनाथ मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शशि प्रभा चौबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर मंदिर की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। पत्र में बताया कि मंदिर के प्रबंधकगण में उसके अलावा अन्य परिजनों के नाम दर्ज हैं। लेकिन कुछ लोग मंदिर की संपत्ति पर स्वामित्व दर्शाकर जबरन मंदिर की संपत्ति पर कब्जा जमाना चाह रहे हैं। उन्होंने मंदिर संपत्ति को सुरक्षित करने मांग उठाई है, पत्र पर कुसुम लता दुबे, रचना, लता देवी, सोनू देवलिया, अभय कुमार चौबे, भूपेंद्र आदि के हस्ताक्षर बताए गए हैं। संवाद