फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की मौत के मामले में आरोपी फरार

Sun, 12 Mar 2023 11:31 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में कोतवाली पुलिस के बारह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। कई आरोपी अपने बचाव में कानूनी सहारा लेने में लग गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महेशपुरा में एक मार्च को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद बीते रोज शनिवार को मृतक के भाई भूपेंद्र तिवारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दस नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिकांश आरोपी अपने बचाव में कानूनी सहारा लेेने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क में जुट गए हैं और कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले मेें जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें