बिजली विभाग ने बकायादारी जमा करने के लिए आसान किस्त योजना शुरू की है। योजना तीस जून तक थी, लेकिन अब इसकी डेट बढ़ा कर 31 जुलाई तक कर दी गई है। योजना के अंतर्गत पहली बार उपभोक्तओं को राहत दी गई है कि जो उपभोक्ता अपनी बकायादारी की किस्त जमा नहीं कर सके हैं, वह बकाया जमा कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारण योजना का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिजली विभाग के अफसर उपभेक्ताओं तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे हैं।