संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आम आदमी पार्टी ने अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गनेशराम रजक व जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मनीष जैन को निष्कासित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी ने बताया कि आम आदमी पार्टी, इंडिया गठबंधन में शामिल है। झांसी-ललितपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से गठबंधन ने अपना प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को घोषित किया है। ऐसे में पार्टी के निर्णय का विरोध करते हुए अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। साथ ही समर्थक के रूप में कोषाध्यक्ष ने नामांकन पर हस्ताक्षर किए। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर दोनों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।