आज से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए यात्रियों ने कड़ी सुरक्षा में ट्रेन का सफर किया। कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को ललितपुर में ठहराव दिया गया है। रेलवे के कामर्शियल स्टाफ को यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की ड्यूटी पर लगाया गया है। धौर्रा और जाखलौन रेलवे स्टेशन पर भी जिन ट्रेनों का स्टापेज है, वहां पर भी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी यात्रियों को दो घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचने को कहा गया है, ताकि सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं।