फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से और कड़ा होगा लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने कसी कमर एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी। बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। यदि वाहन लेकर घूम रहे होंगे तो वाहन जब्त किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अब जिले की पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। वाहन चेकिंग तो की ही जाएगी, अब वेबजह सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती की जाएगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है, लेकिन कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे हैं और बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। हालांकि, अभी भी ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अब और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें