फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पत्नी-बच्चों के साथ कमरे में सो रहा युवक तौलिया के फंदे से लटका मिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कमरे में तौलिया के फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने मौत का कारण कोहरे से मसूर की फसल खराब होने के सदमे में आत्महत्या करना बताया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी राजन (26) शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे चाचा शंकर ने बताया कि शुक्रवार रात को राजन अपने कमरे में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे जब पत्नी नींद से जागी तो यहां म्यांरी पर तौलिया के फंदे से राजन लटकता हुआ दिखाई दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें