फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कान में लीड लगाकर रेल पटरी पार कर रहा युवक इंजन की चपेट में आया, मौत

Mon, 27 Mar 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी हिमांशु (18) पुत्र भगवानदास रैकवार शनिवार रात को रेलवे स्टेशन के पास कान में लीड लगाकर रेल पटरियां करते समय इंजन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मोहल्ला नेहरू नगर निवासी हिमांशु दिल्ली में फर्नीचर का काम करता था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। शनिवार रात को वह रेलवे स्टेशन के बाहर सब्जी लेने जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक इंजन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पहचान लिया और तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन

लोग उसे एक कार में बैठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। वह दिल्ली में फर्नीचर का काम करके परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें