फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में ग्रामीण का शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। थाना बार अंतर्गत ग्राम पारोन में एक खेत पर बने कुएं में ग्रामीण का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पारोन के टगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह रामबिहारी वाजपेयी के खेत पर बने कुएं में ग्रामीणों ने एक शव उतराता हुआ देखा, इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ। इससे उसकी शिनाख्त ग्राम रजपुरा निवासी पूरन पाल (55) के रूप में हुई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मृतक का एक पुत्र है, लेकिन वह बाहर मजदूरी करता है। इस कारण वह घर में अकेला रहता था। वह कुएं में किन हालातों में पहुंचा, इसके बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें