ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम सीपरी बारौद के पास राजघाट बांध के भराव में शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव उतराता मिला। जानकारी पर जाखलौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि उक्त शव काफी फूला हुआ है और वह बांध में कहीं से बहकर आया होगा। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर बृजेश तिवारी सोनू लिखा है।