नाराहट-ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास नेशनल हाइवे पर सोमवार को भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। भूसा सड़क पर फैल गया और जाम लग गया। ट्रैक्टर चालक व अन्य लोग सड़क पर फैले भूसे को अलग करते रहे। करीब आधे घंटे बाद सड़क से भूसा हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। संवादभ