फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर के अंदर फंदे पर लटककर किशोर ने की आत्महत्या

Sat, 14 Nov 2026 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घर के अंदर रस्सी के फंदे पर शुक्रवार की शाम को 17 वर्षीय जयदेव लटकता हुआ मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने रिश्ते में लगने वाले चाचा के द्वारा की गई पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मृतक के बड़े भाई प्रसन्न ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां रामकली घर पर थी। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा-चाची आए और मां को गालियां देने लगे थे। मना करने पर दोनों ने उसकी मां को पीट दिया था और दांत से गाल काट दिया था। जब उसके भाई जयदेव ने बीच बचाव किया तो चाचा ने उसे पीट दिया था। इसके बाद जयदेव अपनी मां रामकली और पिता विनोद के साथ शिकायत करने के लिए कोतवाली सदर आया था। यहां रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह वापस घर पहुंचा। प्रसन्न ने बताया कि शाम करीब चार-पांच बजे जब वह घर के अंदर गया तो यहां म्यांरी से रस्सी के फंदे पर उसका भाई जयदेव का शव लटक रहा था। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जयदेव को फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि चाचा-चाची के द्वारा की गई पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके भाई जयदेव ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें