तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सेमरखैरा निवासी अजब सिंह अंजनी नगर में अपने निजी मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनके मकान के समीप एक निर्माणाधीन मकान हैं। जहां बृहस्पतिवार को उनका पांच वर्षीय पुत्र अभि खेलते - खेलते मकान के पास में पानी से भरे टैंक में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। तो लोगों ने मौके पर आकर उसे टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में शोक छा गया। मृतक दो बहन और एक भाई हैं।