फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल से पेपर देकर घर जा रहे छात्र से मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पेपर देकर स्कूल से घर जा रहे छात्र से रास्ते में युवकों ने मारपीट की। छात्र का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम गंगचारी निवासी गजेंद्र ग्राम पनारी में स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता है। शनिवार दोपहर में वह विद्यालय में पेपर देकर घर जा रहा था। रास्ते में आधा दर्जन से अधिक युवक कार से आए। गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट को देखकर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। छात्र के पिता मुकेश ने बताया कि इससे पूर्व 26 फरवरी को भी आरोपियों ने उसके पुत्र को मारने की कोशिश की थी। लेकिन मोहल्लेवासियों के बचाव करने पर वह भाग गए थे। पीड़ित के पिता मुकेश ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें