फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम पंचायतों में विकास के लिए 90 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्य कराने के लिए शासन से धनराशि मांगी है। पंचायती राज विभाग ने 12 गोवर्धन प्लांट के लिए प्रस्ताव भेजा है। सभी ग्राम पंचायतों ने करीब 90 करोड़ रुपये की मांग शासन से की है। विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

415 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के साथ 12 नए गोवर्धन प्लांट के लिए 90 करोड़ की धनराशि शासन से मांगी गई है। अभी मॉडल के रूप में एक गोवर्धन प्लांट कारी पहाड़ी में संचालित हो रहा है। इससे बायोगैस व बायो एनर्जी उत्पन्न की जा रही है, इसके अवशेष को बाजार में खाद के रूप में बेचा जा रहा है। 12 नए गोवर्धन प्लांट के निर्माण होने से ग्राम पंचायतों की आय में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष जो कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है, उसमें आय का स्रोत बढ़ाने के कार्यों को प्रमुखता दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि दुकानें, बरातघर, अमृत सरोवर में नौका विहार आदि के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें