पाली। कस्बे में 19 सितंबर को लव-कुश जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को बालाजी मंदिर परिसर में कुशवाहा समाज की बैठक हुई।
बैठक में नगर और आसपास के गांवों के कुशवाहा समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से 19 सितंबर को जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा। इसके बाद 11 बजे नगर में भगवान लव-कुश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड, मेन बाजार और रेंज चौकी से गुजरेगी। शोभायात्रा वापस बालाजी मंदिर पर समाप्त होगी। बैठक में श्यामलाल कुशवाहा समाज अध्यक्ष, किशन लाल, काशीराम, हल्के, शिवलाल, हरगोविंद कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि, विमल पार्षद प्रतिनिधि सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद