संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। तहसील क्षेत्र में अयोध्या से आए अक्षत की अक्षत कलश का विधिविधान के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को ग्राम खिरिया भारन जू और ग्राम जखौरा में अयोध्या से आए अक्षत को कलश में रखकर मंदिरों में विधिविधान से पूजन कर गांव में अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। अक्षत कलश का घर घर पूजन किया गया। उधर, ग्राम जखौरा में अक्षत कलश को घुड़बग्घी में स्थापित कर डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पं दुर्गा प्रसाद भौडेले, पं. मोतीलाल भौडेले, पं बाबूलाल चौबे, पं जगदीश बाजपेयी, वासुदेवशरण त्रिपाठी, काम्या सिंह, भवानीदास सेन, शंकरदयाल तिवारी, सीताराम झा, रामकृपाल भौडेले, राजेश भौडेले, पं.राघवेंद्र भौडेले, प्यारेलाल विश्कर्मा आदि मौजूद रहे। आभार प्रधान राघवेंद्र भोंडेले ने व्यक्त किया।